undefined

रोज छह लाख तक लोगों को पड सकती है आक्सीजन की जरूरत

रोज छह लाख तक लोगों को पड सकती है आक्सीजन की जरूरत
X

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार और बढ सकती है। इसे देखते हुए नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल की अगुवाई वाले एक अधिकार प्राप्त समूह ने कहा है कि देश में हर रोज 6 लाख मामलों के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम करें।

डॉ. पॉल के ही पैनल ने करीब दस महीने पहले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित अन्य अधिकारियों को बताया था कि रोजोना 3 लाख नए मामलों को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन का इंतजाम करना होगा।

डॉ.पॉल की अगुवाई वाले 'मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर और कोविड मैनेजमेंट प्लान' पर इस अधिकार प्राप्त समूह -1 ने 'प्लान बी' के तहत 'ऑक्सीजन प्रावधान को बढ़ाने के असाधारण उपाय' की सिफारिश की है। समूह ने यह सिफारिश 'एक दिन में 6 लाख नए मामलों की वृद्धि को पूरा करने के लिए' की है। एक आदेश में कहा गया कि 'ऑक्सीजन की उपलब्धता और बिगड़ती महामारी की स्थिति के बारे में अधिकार प्राप्त समूह -2 को जानकारी दी जानी चाहिए। अधिकार प्राप्त समूह 2 की अगुवाई डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र कर रहे है। इस समूह की प्राथमिक जिम्मेदारी प्रभावित राज्यों को मेडिकल ऑक्सीजन सहित जरूरी उपकरण सुनिश्चित करना है।

Next Story