undefined

शिल्पा शेट्टी का परिवार कोरोना पॉजिटिव

शिल्पा शेट्टी का परिवार कोरोना पॉजिटिव
X

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार भी कोविड की चपेट में आ गया है। अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बीते 10 दिन मुश्किल रहे।

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में लिखा है, 'पिछले 10 दिन हमारे लिए एक परिवार के रूप में कठिन रहे हैं। मेरे सास- ससुर कोविड -19 संक्रमित हो गए, उसके बाद बेटी समीशा, बेटा वियान, मेरी मां, और अंत में राज भी। वे सभी आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार घर पर अपने कमरे में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की सलाह पर चल रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमारे दो इन-हाउस स्टाफ सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए हैं और उनका इलाज भी जारी है। भगवान की कृपा से, हर कोई ठीक हो रहा है। मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया गया है, और हम त्वरित मदद और प्रतिक्रिया के लिए BMC और अधिकारियों के आभारी हैं।'

Next Story