undefined

पंजाब में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ली

पंजाब में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ली
X

चंडीगढ़ । पंजाब के नए कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण अंदरूनी विरोध के बीच संपन्न हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी के कैबिनेट में राणा गुरजीत सिंह को शामिल कर लिया गया है। शपथ ग्रहण से पहले गुरजीत सिंह के मंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखकर विरोध जताया था। इन नेताओं ने गुरजीत सिंह को मंत्री नहीं बनाए जाने की मांग की थी। कुछ नेताओं का कहना था कि मंत्री पद उनकी (राणा गुरजीत) जगह साफ छवि वाले दलित नेता को दिया जाना चाहिए। इसके बाद सबसे पहले कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और फिर मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। उसके बाद तृप्त राजिंदर बाजवा, कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली ।

Next Story