undefined

कोरोना के डेढ लाख नये मामले मिले

कोरोना के डेढ लाख नये मामले मिले
X

नयी दिल्ली। गुरुवार को देश भर में कोरोना के 1,49,394 नए केस मिले। यह बुधवार को तुलना में 13% कम है। बीते दिन 1072 मरीजों की मौत के बाद अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख को पार कर गया। देश में कोरोना से अब तक 5,00,055 लोगों को मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में 2,46,674 लोग रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों का अब तक आंकड़ा 4,00,17,088 पहुंच गया है। फिलहाल रिकवरी रेट 95.39% है। इस समय एक्टिव केस 14,35,569 हैं। सक्रिय मामलों की दर 3.42% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 9.27% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 12.03% है।

Next Story