undefined

भारत विरोधी है राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड

भारत विरोधी है राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड
X

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मित्र सुमनिमा भारत के खिलाफ नफरत से भरी है। सुमनिमा ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दंगा करने वालों का समर्थन किया था। 2020 में नेपाल के विवादित मानचित्र को देर से किया गया फैसला बताया था। इसमें भारत के एक हिस्से को नेपाल का बताया गया था। इसके अलावा कोरोना काल में सुमनिमा ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के टीके खरीदने की अनिच्छा के कारण भारत में टीके का संकट हुआ। नेपाली अखबार 'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुमनिमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुमनिमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया था। भीम उदास म्यांमार में नेपाल के राजदूत रहे हैं। उनकी बेटी सुमनिमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता है।

राहुल गांधी की महिला मित्र सुमनिमा उदास की शादी नीमा मार्टिन शेरपा से हो रही है। सुमनिमा ने अमेरिका की ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म किया है। इसके आलवा उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर की डिग्री भी ली है। वह एक पत्रकार के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली के निर्भया गैंगरेप को भी कवर किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, 2014 में सुमनिमा उदास ने अमेरिकी जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड भी जीता था।

Next Story