उत्तर भारत में गर्मी के बीच आज यहां पहुंचेगा मानसून
Shivam Jain15 May 2022 9:52 AM IST
नई दिल्ली। उत्तर भारत में लू और भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द आ रहा है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में रविवार को मौसम की पहली बारिश होने की उम्मीद है। इस साल समय से चार दिन पहले 27 मई को मानसून के केरल पहुंचने की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग विभाग (आईएमडी) के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और निकटवर्ती दक्षिणपूर्वी खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, विस्तारित पूर्वानुमानों में लगातार मानसून के समय से पहले केरल में दस्तक देने और उत्तर की तरफ बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इससे देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को राहत मिलेगी जो पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे हैं।
Next Story