undefined

नीमच में दो समुदायों के बीच पथराव व आगजनी के बाद निषेधाज्ञा

नीमच में दो समुदायों के बीच पथराव व आगजनी के बाद निषेधाज्ञा
X

नीमच। पुराने कोर्ट क्षेत्र में सोमवार की रात दो समुदायों के बीच दरगाह के पास जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। देखते-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव हो गया। वहां खड़ी एक बाइक में भी आग लगा दी गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल यहां पहुंच गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। इसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए नीमच सिटी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नीमच के पुराने दरबार इलाके में दरगाह है। सोमवार की शाम कुछ लोगों ने दरगाह के पास हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करनी चाही तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया है कि उस समय परामर्श के बाद मामला शांत हुआ था। रात करीब आठ बजे विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग जमा हो गए।

इसके बाद पथराव होने लगा। इसी बीच एक बाइक में भी आग लगा दी। एसपी सूरज वर्मा ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। लठिया भी चलायी गई। इस दौरान दुकानें भी बंद रहीं। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है। प्रशासन ने नीमच शहर में धारा 144 भी लगा दी है। पास के थाने से पुलिस बल बुला लिया गया।

Next Story