undefined

भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी

भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी
X

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ घाटी में लगातार बारिश होने के चलते आज मंगलवार को प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को रोका है। केदारनाथ व पड़ाव स्थलों में लगातार बारिश के चलते यात्रियों को सुरक्षित पड़ाव स्थलो में रोका गया है। मौसम ठीक होने पर इन्‍हें रवाना किया जाएगा। गौरीकुंड से सुबह दस बजे तक 12 हज़ार से अधिक यात्री रवाना हुए।

केदारनाथ घाटी में लगातार बारिश होने के चलते सोमवार को प्रशासन ने यात्रा तीन घंटे रोकी थी। मौसम खुलने पर पड़ावों पर रोके गए करीब आठ हजार श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया था। करीब पांच हजार श्रद्धालुओं को गौरीकुंड व सोनप्रयाग में रोका गया है। वहीं, धुंध के कारण केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं चार घंटे बाधित रही।

बदरीनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारु रही। यमुनोत्री हाईवे पांच दिन बाद बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। यहां धाम तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग पर कीचड़ फैलने से तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ छोड़ अन्‍य तीनों धामों में यात्रा सुचारु है। लगातार हो रही बारिश से केदारनाथ पैदल ट्रैक पर पहाड़ी से पत्‍थर गिरने के खतरे को देखते हुए फिलहाल लगभग 12 हजार यात्रियों को पड़ावों पर रोका गया।

Next Story