मूसेवाला की हत्या के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान की सुरक्षा बढाई
मूसेवाले की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी सलमान को मारने की धमकी, पुराना विडियो वायरल जिसमे वह पुलिस वालो से सलमान को जोधपुर मे मारने की बात कह रहा है।

X
Sachin Gautam1 Jun 2022 3:57 PM IST
महाराष्ट्र। मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। यह कदम सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मिले एक सीक्रेट इंटेल के बाद उठाया गया है। अब सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ मुंबई पुलिस के आधा दर्जन सिपाही भी रहेंगे। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गोल्डी बरार ने ली है। इसी गैंग ने सलमान को कुछ साल पहले जान से मारने की धमकी दी थी। इसे देखते हुए सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए उनके अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी कि राजस्थान से गिरोह कोई हरकत न करे।
काला हिरण मामले में सलामन को मिली थी धमकी
लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर काला हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान की बाद हत्या की साजिश रची थी। बिश्नोई समुदाय काला हिरण को पवित्र मानते हैं और इसके शिकार को लेकर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे डाली थी।
जोधपुर में मरवाने का किया था ऐलान
साल 2008 में अदालत के बाहर, लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि वे जोधपुर में सलमान खान को मार देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि अभी तो मैंने कुछ किया नहीं है, लेकिन जब सलमान खान को मारेंगे तो पता चल जाएगा। आपको बता दे कि पंजाबी सिगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद तिहाड जेल मे बंद लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मिडिया पर मूसेवाले की हत्या की जिम्मेदारी ली है। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान की सुरक्षा बढा दी है।
Next Story