undefined

राष्ट्रीय लोकदल में राजपाल सैनी को सामाजिक न्याय मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया

राष्ट्रीय लोकदल में राजपाल सैनी को सामाजिक न्याय मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया
X

मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने राज्य सभा के पूर्व सदस्य और प्रदेश के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता राजपाल सैनी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए रालोद सामाजिक न्याय मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। तमा लोगों ने उन्हें बधाई दी है। सैनी ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए वे काम करेंगे।

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने रालोद से खतौली विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी राजपाल सैनी को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। पूर्व सांसद राजपाल सैनी को रालोद में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ रही है। सैनी समाज के बड़े कद्दावर नेता पूर्व सांसद राजपाल सैनी वर्ष 1994 के दौरान जनता दल को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। वर्ष 1994 और 1998 के दौरान वह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 1998 में राजपाल सैनी का समाजवादी पार्टी से मोह भंग हो गया और वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बसपा सुप्रीमों मायावती ने उनकी सैनी समाज पर पकड़ को देखते हुए वर्ष 2002 में हुए चुनाव के दौरान उन्हें जनपद मुजफ्फरनगर की मोरना विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया। पिछले चुनाव में वे खतौली सीट से प्रत्याशी थे। सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज के पीडित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करेंगे।

Next Story