undefined

भाजपा ने पोस्टर जारी कर मनीष सिसौदिया को बताया 'लुटेरा'

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पर एक बार फिर बडा हमला बोला है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने पोस्टर जारी कर उन्हें ‘लुटेरा’ बताया है।

भाजपा ने पोस्टर जारी कर मनीष सिसौदिया को बताया लुटेरा
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पर एक बार फिर बडा हमला बोला है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने पोस्टर जारी कर उन्हें 'लुटेरा' बताया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई ने रविवार सुबह ट्विटर पर पोस्टर जारी किया। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा के पोस्टर से छेड़छाड़ कर उसमें मनीष सिसोदिया का चेहरा लगा दिया गया है। भाजपा ने आप नेता पर यह हमला आबकारी नीति में कथित घोटाले के संदर्भ में किया है। इसमें लिकर स्कैम मोशन पिक्चर्स प्रजेंट्स के बाद महाठग सुकेश प्रोडक्शन और अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्देशित भी लिखा है। भाजपा का यह पोस्टर वार काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Story