undefined

जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत, बढ सकती है मृतकों की संख्या

बिहार में शराबबंदी अब लोगों की जान की दुश्मन बनती नजर आ रही है। चोरीछिपे शराब बनाने और शराब की तस्करी का मामला यहां जोरों पर चल रहा है।

जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत, बढ सकती है मृतकों की संख्या
X

सारण। बिहार में शराबबंदी अब लोगों की जान की दुश्मन बनती नजर आ रही है। चोरीछिपे शराब बनाने और शराब की तस्करी का मामला यहां जोरों पर चल रहा है। यहा सारण जिले में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई। परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। इस बार घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में हुई है। डोइला के संजय सिंह (पिता- वकील सिंह), विचेन्द्र राय (पिता- नरसिंह राय), अमित रंजन (पिता- विजेंद्र सिन्हा) के अलावा मशरख थाना क्षेत्र के कुणाल सिंह (पिता- यदु सिंह), हरेंद्र राम (पिता- गणेश राम), रामजी साह (पिता- गोपाल साह) और मुकेश शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा) की मंगलवार रात से बुधवार तक मौत हो चुकी है। स्थानीय स्तर पर इलाज कर रहे कई लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण अभी मौतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

Next Story