undefined

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर चरम पर, रेड अलर्ट जारी, कोहरे के कारण हुए हादसों में कई की मौत

दिसम्बर माह के आखिर में शीतलहर ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर चरम पर, रेड अलर्ट जारी, कोहरे के कारण हुए हादसों में कई की मौत
X

नई दिल्ली। दिसम्बर माह के आखिर में शीतलहर ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हालात यह हैं कि घने कोहरे के बीच शीतलहर ने नागरिकों की परेशानी बढा दी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरा छाया रहने के कारण दृश्यता कम होने से सड़क हादसों में पंजाब में पांच, तो यूपी में तीन लोगों की मौत हुई।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि घने कोहरे के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए राज्य सरकार ने रोडवज बसों की रात्रिकालीन सेवा मंगलवार से बंद करने का फैसला किया है। वहीं, पंजाब सरकार ने 21 जनवरी तक सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोलने का आदेश दिया है। घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राजधानी दिल्ली में 70 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें 2 से 6 घंटे की देरी से चलीं। वहीं, 20 से अधिक विमान 15 से 30 मिनट की देरी से उड़े। मुरादाबाद में 32 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। पंजाब में 15 ट्रेनें करीब सात घंटे तक देरी से चलीं। चंडीगढ़ व अमृतसर से दोपहर 12 बजे तक सभी विमानों ने तीन से चार घंटे की देरी से उड़ान भरी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ था। 17 दिसंबर को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा था। पंजाब में कई जिलों में धंुध के असर से 16 घंटे तक बिजली गुल रही। जबकि, बठिंडा और लुधियाना में कोहरे की वजह से हुए हादसे में पांच लोग मारे गए। हरियाणा में हिसार से सिरसा जाते वक्त उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले की दो गाड़ियां टकरा गईं। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई और 39 लोग घायल हो गए। गौतमबु(नगरः दनकौर में यात्री बस कंटेनर से टकराई। एक यात्री की जान चली गई और 24 लोग घायल हुए। बुलंदशहर रूअरनिया क्षाना क्षेत्र में बुलंदशहर- अलीगढ़ मार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहनों की टक्कर में एक मिनी ट्रक चालक की मौत, छह घायल। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक शीतलहर व घना कोहरा पसरे रहने की आशंका जताई है। कोहरे व शीत लहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। घना कोहरा होते ही यूपी रोडवेज की बसें रास्तों में बस स्टेशन, ढाबा, थाना, पेट्रोल पंप या टोल प्लाजा पर रोक दी जाएंगी। बसें वहां से तभी रवाना होंगी जब कोहरा छंट जाएगा। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 5.30 बजे तक बठिंडा में दृश्यता शून्य मीटर, अमृतसर, गंगानगर, पटियाला, दिल्ली ;पालमद्ध और लखनऊ में 25 मीटर रही। बिहार के पूर्णिया में 50 मीटर और अंबाला, आगरा में 200 मीटर व गोरखपुर में दृश्यता 300 मीटर रही। इन दिनों कड़ाके की ठंड और कोहरे ने उत्तर भारत को अपनी चपेट में लिया हुआ है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड के साथ ही कुछ दिन घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम का सबसे बड़ा असर आवागमन और परिवहन पर पड़ा है। घने कोहरे के कारण उत्तर भारत में रेड अलर्ट है और यूपी में रात्रिकालीन बस सेवा पर रोक लगा दी है।

Next Story