झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या में पति गिरफ्तार
झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

हावडा। झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पति ने ही डकैती की झूठी कहानी रचकर अपनी पत्नी की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि गत दिवस पश्चिम बंगाल के हावड़ा में अभिनेत्री रिया कुमारी के साथ लूटपाट के प्रयास में असफल होने पर बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, अब अभिनेत्री के पति प्रकाश सिंह को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रकाश सिंह ने ही पत्नी रिया कुमारी की हावड़ा इलाके में डकैती की साजिश रची थी। प्रकाश ने रिया की हत्या का प्लान बनाया और पुलिस को एक झूठी कहानी सुनाई। वहीं, अब हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक स्वाति भांगलिया ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने रिया कुमारी की हत्या के मामले में पति प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।