undefined

आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के अवसर पर देश भर के बीजेपी कार्यकर्ता संग मोदी करेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग

आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के अवसर पर देश भर के बीजेपी कार्यकर्ता संग मोदी करेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग
X

आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के अवसर पर देश भर के बीजेपी य जन संघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श हमें गरीबों की सेवा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने की प्रेरणा देते हैं। मोदी ने कहा आज उनकी जयंती के मौके पर सुबह 11 बजे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करूंगा। प्रधानमंत्री ने इस ट्वीट के साथ ही डिजिटल माध्यम से होने वाले कार्यक्रम का लिंक भी साझाा किया। उल्लेखनीय है पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में 25 सितंबर 1916 को हुआ था। उपाध्याय भाजपा की स्थापना के समय से ही उसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा स्रोत रहे हैं। स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल करने के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और वह आरएसएस के प्रचारक बन गये। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने प्रचारक बनने से पहले 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया थ। इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था। भाजपा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि लगभग 13 हजार से ज्यादा बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता लाइव प्रसारण के माध्यम से पीएम मोदी के संबोधन से जुड़े रहेंगे।

Next Story