प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर, 146 सीटों पर आगे
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक तरीके से सरकार बनती नजर आ रही है।

X
Dheer Singh8 Dec 2022 12:09 PM IST
गांधीनगर- गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक तरीके से सरकार बनती नजर आ रही है। पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात विधानसभा के लिए चल रही मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा गुजरात में 146 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह राज्य में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। इन रुझानों से गुजरात में भाजपा सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। ताजा रुझान के अनुसार गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में 176 के रुझान मिल चुके हैं जिनमें भाजपा 146 तथा कांग्रेस 19, आम आदमी पार्टी छह , समाजवादी पार्टी एक, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन एक और निर्दलीय तीन सीटों पर बढत बनाए हुए है।
Next Story