undefined

कोहरे का कहरः अम्बाला-सहारनपुर हाईवे पर एक साथ भिडी 22 गाडियां, देशभर में कई लोगों की मौत

कोहरे के कहर के कारण जहां अनेक स्थानों पर दुर्घटनाएं होने से कई लोगों की मौत हुई है, वहीं एक साथ 22 गाडियां भिडने से कई लोग जख्मी हुए हैं।

कोहरे का कहरः अम्बाला-सहारनपुर हाईवे पर एक साथ भिडी 22 गाडियां, देशभर में कई लोगों की मौत
X

नई दिल्ली। कोहरे के कहर के कारण जहां अनेक स्थानों पर दुर्घटनाएं होने से कई लोगों की मौत हुई है, वहीं एक साथ 22 गाडियां भिडने से कई लोग जख्मी हुए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से लेकर लखनऊ तक उत्तर भारत में सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। लखनऊ में तो विजिबिलिटी इतनी कम थी कि बमुश्किल कुछ मीटर दूर देखा जा सकता था। एक्सप्रेसवे हो या हाइवे, सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं। घने कोहरे के चलते कई जगह हादसे भी हुई। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। कई लोग के चोटिल होने की सूचना है। नैशनल हाइवे 24 पर भी घने कोहरे की वजह से दिक्कत हो रही है। अंबाला-सहारनपुर हाइवे पर 22 गाड़ियों की आपस में टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। पढ़ें, सोमवार को कोहरे के चलते कितना असर पड़ा। सोमवार सुबह दिल्ली के लोग जगे तो बाहर अंधेरा छाया था। रविवार रात से ही आसमान में घना कोहरे की चादर थी। कई इलाकों में विजिबिलिटी खासी कम है। पालम एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक विजिबिलिटी 150-200 मीटर थी जो 7 बजे तक सुधरकर 350 मीटर तक आ गई। कोहरे के चलते हरियाणा के यमुना नगर में अंबाला-सहारनपुर हाइवे पर 22 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में कम से कम 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। महाराष्ट्र के रायगढ़ में प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में एक की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हरियाणा के मेवात के नूंह में एक स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है।

Next Story