undefined

कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, थरूर को खरगे से मिली बड़ी हार

कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है।

कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, थरूर को खरगे से मिली बड़ी हार
X

नई दिल्ली। कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है। आंध्र प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम ;मल्लिकार्जुनद्ध खरगे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह नए अध्यक्ष तय करेंगे। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे की जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल है। ढोल-नगारे बजाकर जश्न मनाया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। खरगे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। आठ गुना ज्यादा वोटों से खरगे को जीत मिली है। इस तरह से कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है। शशि थरूर ने अपनी हार मानते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे। एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

Next Story