undefined

विवाह समारोह के दौरान घर में लगी आग, 5 की मौत, 50 से अधिक झुलसे

राजस्थान के जनपद जोधपुर में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 50 से अधिक लोग गम्भीर रूप से झुलस गये।

विवाह समारोह के दौरान घर में लगी आग, 5 की मौत, 50 से अधिक झुलसे
X

जोधपुर। राजस्थान के जनपद जोधपुर में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 50 से अधिक लोग गम्भीर रूप से झुलस गये। मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना जोधपुर जिले के शेरगढ़ में भूंगरा गांव की है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने आसपास के टैंकरों से आग को बुझाने की कोशिश की गई। साथ ही घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंची है। जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई, दो बच्चे भी शामिल हैं । बताया जा रहा है कि कुछ लोग गंभीर रूप से भी झुलसे हैं। सिलेंडर फटने से घर की छतें भी गिर गई। फिलहाल गंभीर घायलों का इलाज जारी है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शेरगढ़ के भूंगरा गांव के रहने वाले सगत सिंह गोगादेव के बेटे की गुरुवार यानि कि आज शादी का कार्यक्रम था। जहां दोपहर को बारात रवाना होनी थी, उससे पहले सभी शादी के पंडाल में एकत्र थे। इस दौरान हलवाइयों के पास लगे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हुआ। कुल पांच सिलेंडर फटने की जानकारी आई है। इससे मौके पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग जो भोजन कर रहे थे वे पांडाल में आग लगने से झूलस गए। इनमें सगतसिंह और उसका दूल्हा बेटा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग गंभीर रूप से भी झुलसे हैं। सिलेंडर फटने से घर की छतें भी गिर गई। फिलहाल गंभीर घायलों का इलाज जारी है। वहीं, पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Next Story