undefined

अक्टूबर में 9 लाख घटे कोरोना संक्रमित

सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में 9 लाख कम मरीज मिले हैं। सितंबर में 26 लाख के मुकाबले 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 लाख दर्ज किया गया है।

अक्टूबर में 9 लाख घटे कोरोना संक्रमित
X

नई दिल्ली। इस माह भारत में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आई है। भारत में कोरोना रिकवरी रेट दूसरे देशों से काफी ज्यादा है। दूसरी ओर सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में 9 लाख कम मरीज मिले हैं। सितंबर में 26 लाख के मुकाबले 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 लाख दर्ज किया गया है।

हालांकि दिल्ली और केरल में कोरोना के मामलों को लेकर चिंता जताई जा रही है। दिल्ली में 29 अक्टूबर को रिकाॅर्ड 5739 मरीज मिले हैं। इसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 75 हजार 753 पर पहंुच गया। महाराष्ट्र में गुरुवार को राज्य में 5902 लोग संक्रमित मिले और मरीजों का आंकड़ा बढ़कर कुल 16 लाख 66 हजार 668 हो गया है। इनमें 14 लाख 94 हजार 809 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 30 नवंबर तक लाॅकडाउन बढ़ा दिया है।

Next Story