undefined

पाकिस्तान के एक दर्जन सैनिक मारे

पाकिस्तान के एक दर्जन सैनिक मारे
X

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने शुक्रवार को एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की है। इसके जवाब में भारतीय फौजों ने जवाबी कार्रवाई में एक दर्जन पाक सैनिकों को ढेर कर दिया और कई बंकर तबाह कर दिये।

पाक की ओर से सेना के जवानों को तो निशाना बनाया ही गया, आम लोगों पर भी मोर्टार बरसाए गए। गोलीबारी में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। तो तीन आम लोगों की भी मौत हो गई और कई घायल हैं। पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के ये कार्रवाई करने के बाद भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। भारत की ओर से जवाबी फायरिंग हुई जिसमें पाक के 10 से 12 जवान मारे गए और उसकी कई चौकियां और बंकर तबाह हो गए। इसके वीडियो भी सामने आए हैं।

Next Story