undefined

रेप का का झूठा आरोप लगाने वाली युवती देगी 15 लाख हर्जाना

मामले में पीड़ित संतोष ने बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसके माता-पिता और सचिवालय काॅलोनी पुलिस निरीक्षक से हर्जाने के रूप में 30 लाख रुपये की मांग की थी।

रेप का का झूठा आरोप लगाने वाली युवती देगी 15 लाख हर्जाना
X

नई दिल्ली। सात साल तक चले बलात्कार के आरोप झूठे पाए जाने के बाद चेन्नई की अदालत ने पीड़ित को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। उस शख्स पर काॅलेज की छात्र ने बलात्कार का आरोप लगाया था। इसके बाद उस पर करीब सात साल तक केस चला।

इस मामले में पीड़ित संतोष ने बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसके माता-पिता और सचिवालय काॅलोनी पुलिस निरीक्षक से हर्जाने के रूप में 30 लाख रुपये की मांग की थी। संतोष के वकील ए सिराजुद्दीन ने कहा कि उनके मुवक्किल का परिवार और महिला का परिवार पड़ोसी थे। वे एक ही समुदाय के थे। परिवारों के बीच यह सहमति थी कि संतोष महिला से शादी करेगा। बाद में परिवार एक संपत्ति विवाद के बाद अलग हो गए। बलात्कार पीड़िता के डीएनए टेस्ट में साबित हुआ कि वह युवक आरोपी नहीं था। ऐसे में उसने मुआवजे के लिए मुकदमा दायर किया, जिसमें उसने कहा कि झूठे बलात्कार के आरोप ने उनके करियर और जीवन को बर्बाद कर दिया। आंशिक रूप से उनकी याचिका की अनुमति देते हुए, अदालत ने मुआवजे के रूप में उस पीड़ित को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह मुआवजा राशि उस महिला व उसके माता-पिता को झूठी शिकायत दर्ज कराने के एवज में देने का निर्देश दिया है।

Next Story