undefined

कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होंगी अभिनेत्री खुशबू

खुशबू ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देतके हुए कांग्रेस अध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखा है और इसमे कहा है कि ऊंचे पदों पर बैठे कुछ लोग जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं, इन लोगों का आम जनता से कोई जुड़ाव नहीं है और ये लोग अपनी मनमानी चला रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होंगी अभिनेत्री खुशबू
X

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री खुशबू सुंदर कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

खुशबू ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देतके हुए कांग्रेस अध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखा है और इसमे कहा है कि ऊंचे पदों पर बैठे कुछ लोग जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं, इन लोगों का आम जनता से कोई जुड़ाव नहीं है और ये लोग अपनी मनमानी चला रहे हैं। 2010 में डीएमके पार्टी के साथ राजनीतिक सफर शुरू करने वाली खुशबू बाद में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि खुशबू कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थाम सकती हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की काफी चर्चा रही कि खुशबू भाजपा में शामिल हो सकती हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने खुशबू को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया।

खुशबू सुंदर का जन्म 29 सितंबर 1970 में मुंबई में हुआ था। खुशबू ने अपना फिल्म करियर बचपन में ही शुरू कर दिया था। खुशबू के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका विवाह एक्टर, फिल्म डायरेक्टर सुंदर सी से 2000 में हुआ था। खुशबू ने पहली बार हिंदी फिल्म द बर्निंग ट्रेन में 1980 में बतौर बाल कलाकार काम किया था। इसके अलावा नसीब, लावारिस, कालिया, दर्द का रिश्ता, बेमिसाल जैसी फिल्मों में भी खुशबू ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। दर्द का रिश्ता फिल्म का गाना मैं परियों की शहजादी आज भी काफी लोकप्रिय है। बाॅलीवुड में बतौर एक्ट्रेस खुशबू की पहली फिल्म मेरी जंग थी, जिसमे उन्होंने जावेद जाफरी के साथ सुपरहिट गाना बोल बेबी बोल, राॅक एंड रोल में डांस किया था। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर खुशबू की पहली फिल्म जानू थी, जिसमे जैकी श्राॅफ उनके हीरो थे। इसके अलावा तन बदन में गोविंदा के साथ, दीवाना मुझसा नहीं में आमिर व माधुरी दीक्षित के साथ खुशबू नजर आई थीं।

Next Story