undefined

मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, अब मिलेगी उम्रकैद की सजा

मिलावटखोरों पर अब तेजी के साथ शिकंजा कसा जायेगा, इसलिए अब ऐसे लोगों को मिलावटखोरी से तौबा कर लेनी चाहिए।

मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, अब मिलेगी उम्रकैद की सजा
X

भोपाल। मिलावटखोरों पर अब तेजी के साथ शिकंजा कसा जायेगा, इसलिए अब ऐसे लोगों को मिलावटखोरी से तौबा कर लेनी चाहिए। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व वाली सरकार अब खाने-पीने की चीजों में मिलावट को लेकर सख्त हो गई है। प्रदेश में अब खाने-पीने की चीजों मिलावट करना मिलावटखोरों को भारी पड़ने वाला है। शुक्रवार की शाम शिवराज सिंह चैहान की कैबिनेट ने खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर सख्त फैसला लिया। अब खाद्य पदार्थों में मिलावट करने पर मिलावटखोरों को आजीवन कारावास की सजा होगी। सीएम शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में मिलावटखोरों के लिए आजीवन कारावास की सजा के प्रावधान से जुड़ा यह प्रस्ताव पारित हो गया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने पर अब आजीवन कारावास की सजा के प्रावधान को मंजूरी दे दी है।

Next Story