undefined

राफेल शामिल होने के साथ बढी वायुसेना की ताकत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली सहित चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राफेल शामिल होने के साथ बढी वायुसेना की ताकत
X

नई दिल्ली। फ्रांस से आएपांच राफेल लड़ाकू विमान आज औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल हो गए। अंबाला एयरबेस पर फ्लाईपास्ट के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली सहित चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राफेल विमान को आज सुबह विधिवत रूप से वायुसेना की 17वीं स्कवाड्रन में शामिल कर लिया गया। ध्वनि की गति से दोगुना 2130 किमी प्रति घंटा गति वाले राफेल विमान परमाणु हमले में भी सक्षम है। इसकी नोज पर लगी मल्टी डायरेक्शनल रडार 100 किमी की रेंज में 40 से अधिक टारगेट निशाने पर ले सकता है। इसका एक टन का कैमरा जमीन पर पड़ी क्रिकेट की गेंद की फोटो भी ले सकता है। सर्वधर्म पूजा का आयोजन अंबाला एयरबेस पर किया गया। पूजा के बाद विधिवत रूप से राफेल को वायु सेना में शामिल कर लिया गया। इस दौरान जवानों की सलामती के लिए भी दुआएं की गई।

Next Story