undefined

पढ़ाई के साथ जिस क्षेत्र में जानकारी है, उसके बनाएं फोटो और वीडियो, मिलेगी सफलता

22 वर्षीय बीटेक इंजीनियर विशाल तोमर ने बचपन के हुनर को कॅरिअर में बदल दिया है।

पढ़ाई के साथ जिस क्षेत्र में जानकारी है, उसके बनाएं फोटो और वीडियो, मिलेगी सफलता
X

22 वर्षीय बीटेक इंजीनियर विशाल तोमर ने बचपन के हुनर को कॅरिअर में बदल दिया है। वे इंस्टाग्राम पर digital_business_ mindset नाम से बिज़नेस ब्लॉगर हैं। उनके पेज पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। विशाल तोमर बताते हैं कि आप पढ़ाई के साथ-साथ जिस बारे में जानकारी रखते हैं, उसको लेकर अपना चैनल या फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना सकते हैं। एजुकेशन के बारे में जानकारी दे सकते हैं। जॉब के अवसर कहां हैं। इसके अलावा टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी पर चैनल बना सकते हैं। मेहनत, लगन और धैर्य की यहां बहुत जरूरत है। एक दिन में या एक वीडियो से सफलता नहीं मिलती। जो भी करें पूरी जानकारी लेने के बाद करें। कोई भी जानकारी गलत शेयर न करें।

Next Story