undefined

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन

आदित्य पौडवाल का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनको किडनी की समस्या थी। इसके चलते वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे।

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का  निधन
X

मुंबई। प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनको किडनी की समस्या थी। इसके चलते वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे।

सिर्फ 35 साल की उम्र र्मे अनुराधा पौडवाल के पुत्र आदित्य ने आखरी सांस ली। संगीतकार के रूप में पहचान बनाने वाले आदित्य ने सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में लिम्का बुक आॅफ रेकाॅर्ड्स में नाम दर्ज कराया था। आदित्य अच्छे गायक भी थे और उन्होंने अपनी मां अनुराधा पौडवाल के साथ कई भजन भी गाए हैं।

बाॅलिवुड ने इस साल तक इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान और सुशांत सिंह राजपूत और अब आदित्य को खो दिया। गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। शनिवार सुबह उनके निधन की खबर आई। उनकी किडनी फेल होने के बाद उन्हें उपचार दिलाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Next Story