undefined

भाजपा पार्षद की घर के सामने गोली मारकर हत्या

अज्ञात हमलावर एक कार में आए थे और पार्षद प्रकाश धामी को घर से बाहर बुलाया। पार्षद धामी जैसे ही घर से बाहर आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

भाजपा पार्षद की घर के सामने गोली मारकर हत्या
X


उधमसिंह नगर। रुद्रपुर में सोमवार सुबह एक बीजेपी पार्षद की कुछ अज्ञात लोगों ने घर के बाहर गोलीमार दी। भाजपा पार्षद को आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने धामी को मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रकाश सिंह धामी रुद्रपुर नगर निगम में भदईपुरा से पार्षद था। पार्षद की हत्या कर बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर एक कार में आए थे और पार्षद प्रकाश धामी को घर से बाहर बुलाया। पार्षद धामी जैसे ही घर से बाहर आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। धामी ने बचने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा किया और फिर से उन पर गोलियां दाग दीं। जिसमें पार्षद प्रकाश सिंह धामी के सिर, गले और सीने पर गोली लगी। उपचार के लिए पार्षद प्रकाश सिंह धामी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद शहर भर के नेताओं का जिला अस्पताल में जमावड़ा लगा गया।

Next Story