undefined

कोलकाता में भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज, सड़क पर धरना देकर बैठे विजयवर्गीय

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसके बाद भाजपा नेता विजयवर्गीय और लाॅकेट चटजीपुलिस के इस विरोध में अन्य नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

कोलकाता में भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज, सड़क पर धरना देकर बैठे विजयवर्गीय
X

कोलकाता में भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज, सड़क पर धरना देकर बैठे विजयवर्गीय

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के विरोध में कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तभी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए राज्य पुलिस ने वाॅटर केनन का इस्तेमाल किया है, प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसके बाद भाजपा नेता विजयवर्गीय और लाॅकेट चटजीपुलिस के इस विरोध में अन्य नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

राज्य सरकार पर दमन का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता ने हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक विरोध में बदलने की कोशिश की है। पुलिस के साथ गुंडों ने हम पर पथराव किया है, हमारे सभी वर्कर मास्क पहने हुए हैं, क्या नियम केवल हमारे लिए है? ममता जी ने हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन किया है और हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया जा रहा है। क्या उनके लिए भी यही नियम लागू नहीं होता है। लाॅकेट चटर्जी ने कहा कि पुलिस हमारे लोगों पर लाठीचार्ज कर रही है। खिदिरपुर की तरफ से पथराव किया जा रहा है, क्या पुलिस उसे नहीं देख सकती है, ये केवल गुंडागर्दी है। कार्यकर्ता के नाबन्ना चलो आंदोलन को देखते हुए विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Next Story