undefined

भाजपा विधायक पर सैन्य जवान की पत्नी का आरोप-दो साल से कर रहे शारीरिक उत्पीड़न

भाजपा विधायक पर सैन्य जवान की पत्नी का आरोप-दो साल से कर रहे शारीरिक उत्पीड़न
X

देहरादून। भारतीय राजनीति में दिग्गज नेता और दो राज्यों के मुख्यमंत्री होने का रिकार्ड बनाने वाले स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी और उनके जैविक पुत्र रोहित शेखर का केस अभी लोगों के जहन में ताजा ही होगा, कि एक ऐसी की कहानी देवभूमि की सियासत से बाहर आ रही है, हालांकि अभी आरोप प्रत्यारोप का दौर है, लेकिन एक सैन्य जवान की पत्नी ने भाजपा विधायक पर दो साल से शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाते हुए विधायक से एक बेटी होने का दावा किया है। महिला के इस आरोप से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है। विधायक की पत्नी ने भी आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है, जबकि महिला उसकी बेटी का डीएनए टेस्ट कराने की मांग सरकार से कर न्याय मांग रही है।

उत्तराखंड के पहाड़ी जनपद अल्मोड़ा जिले के एक भाजपा विधायक अब यौन उत्पीड़न के आरोप में घिर गए हैं। एक महिला ने उन पर दो साल से शारीरिक संबंध बनाने और यौन शोषण करने के आरोप लगाते हुए हलचल मचा दी है। इस महिला की मांग की है कि इन शारीरिक संबंधों के चलते भाजपा विधायक से उसको एक बेटी भी जन्मी है, महिला ने सरकार से उसकी बेटी के डीएनए का मिलान विधायक के डीएनए से कराते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा विधायक ने मीडिया से दूरी बना ली है और वह खामोश हैं, लेकिन उनकी पत्नी ने यह सभी आरोप बेबुनियाद बताते हुए इस महिला समेत चार लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

जबकि महिला ने एक वीडियो जारी करके विधायक पर आरोप लगाया है कि, वे उसके साथ दो साल से शारीरिक संबंध बना रहे थे, जिससे उसे एक बेटी पैदा हुई। महिला ने कहा है कि उसके पति के साथ बेटी का डीएनए का मिलान नहीं हुआ है। इसलिए ही वह कह रही है कि यह बेटी विधायक की है, जिसका पता लगाने के लिए भाजपा विधायक से उसकी बेटी के डीएनए का मिलान कराया जाए। वहीं महिला की नजर में आरोपी भाजपा विधायक की पत्नी ने नेहरु कालोनी थाने में महिला, सेना में तैनात उसके पति, मां और भाभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 और 389 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक की पत्नी का कहना है कि राजनीति में होने के कारण उनके पति अल्मोड़ा निवासी महिला की अक्सर मदद करते रहते थे, लेकिन इस महिला का आचरण ठीक नहीं होने पर इनके घर आने पर पाबंदी लगा दी थी। 9 अगस्त को इस महिला ने फोन पर विधायक को दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद जब घंटाघर स्थित एक होटल में महिला को बातचीत के लिए बुलाया तो उसने भाजपा विधायक और उसके परिजनों से पांच करोड़ रुपये देने की मांग रखी। रुपये नहीं देने पर विधायक के बेटे को मरवाने और फंसाने की धमकी दी। इस मामले ने उत्तराखंड राजनीति में बवाल मचा दिया है।

Next Story