undefined

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पांच घुसपैठियों को मार गिराया

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पांच घुसपैठियों को मार गिराया
X

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज पंजाब के तरनतारन में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पांच घुसपैठियों को मार गिराया। पुलिस ने मारे गये घुसपैठियों के पास से भारी संख्या में अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों की इस कार्यवाही को बडी सफलता माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः के समय पंजाब के तरनतारन में पडौसी देश पाकिस्तान के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ में पांच घुसपैठियों को मार गिराया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घटना स्थल से एक एके 47 राईफल बरामद की हैं। सीमा सुरक्षा बल के उच्चाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सीमा के नजदीक कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखी और उन्हें ललकारा, जिसके बाद घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। मुठभेड़ में पांच घुसपैठिये मारे गए। उन्होंने बताया कि सीमा पर ऊंची जंगली घास का फायदा उठा कर घुसपैठिये भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होने बताया कि घटनास्थल पर अभी पड़ताल की जा रही है। सीमा सुरक्षा बलों के जवानों की इस कार्यवाही को बडी सफलता माना जा रहा है।

Next Story