undefined

दुष्कर्म के आरोप को लेकर भाजपा विधायक और उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज

भाजपा विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ नेहरू काॅलोनी थाने में हाईकोर्ट के आदेश पर आज सुबह मुकदमा दर्ज किया गया है।

दुष्कर्म के आरोप को लेकर भाजपा विधायक और उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज
X

देहरादून । उत्तराखंड में भाजपा विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ नेहरू काॅलोनी थाने में हाईकोर्ट के आदेश पर आज सुबह मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाजपा विधायक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली महिला ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी। एकलपीठ ने पीड़िता और विधायक के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत को कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए थे। मामले की सुनवाई के बाद शनिवार को एसीजेएम पंचम ने विधायक पर दुष्कर्म और रीता नेगी पर मामले को दबाने के लिए अनैतिक कार्य करने का आरोप को लेकर अविलंब मुकदमा दर्ज करने को कहा था।

उक्त चर्चित प्रकरण को लेकर महिला के वकील एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। इसके चलते कोर्ट में 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। शनिवार को यह प्रार्थनापत्र एसीजेएम पंचम ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने थाना नेहरू काॅलोनी पुलिस को जल्द विवेचना शुरू करने को भी कहा है।

Next Story