undefined

सिद्धू मूसेवाला के परिवारजनों से मिले मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के चार दिन बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मानसा जिले में उनके परिवार से मिले।

सिद्धू मूसेवाला के परिवारजनों से मिले मुख्यमंत्री भगवंत मान
X

मानसा। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के चार दिन बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मानसा जिले में उनके परिवार से मिले। मुख्यमंत्री ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों को शीघ्र पकड़ लिये जाने का आश्वासन दिया। श्री मान के आगमन के मद्देनजर गांव के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। घर के चारों तरफ ब्लॉकेड लगाने का स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। मूसेवाला की रविवार को गोलियों से भून कर हत्या की गई थी। घटना के एक दिन पहले ही जिन 424 लोगों की सुरक्षा घटाई गई थी, मूसेवाला उनमें एक थे इसलिए मामले ने काफी तूल पकड़ लिया।

Next Story