भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक को लद्दाख में सुरक्षाबलों ने दबोचा
सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि यह सैनिक अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया हो। उसे प्रक्रिया का पालन करने के बाद स्थापित प्रोटोकाॅल के अनुसार चीनी सेना को वापस किया जाएगा।

X
नयन जागृति19 Oct 2020 2:47 PM IST
नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद और तनाव के बीच भारतीय सुरक्षाबलों ने चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक भटककर भारतीय क्षेत्र में आ गया। उसे सेना के जवानों ने पकड़ लिया।
सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि यह सैनिक अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया हो। उसे प्रक्रिया का पालन करने के बाद स्थापित प्रोटोकाॅल के अनुसार चीनी सेना को वापस किया जाएगा। गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के आमने-सामने आने के बाद से तनाव के बीच भारतीय सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के आसपास स्थित मुखपारी, रेजांग ला और मगर पहाड़ी इलाकों में नियंत्रण हासिल कर लिया था।
Next Story