undefined

15 अक्टूबर से सख्त नियमों के साथ खुलेंगे सिनेमा हाॅल

सिनेमा हाॅल के भीतर एक सीट छोड़कर एक पर दर्शक को बैठाने की अनुमति होगी। खाली सीट पर निशान लगाना अनिवार्य होगा। हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रबंध करना होगा।

15 अक्टूबर से सख्त नियमों के साथ खुलेंगे सिनेमा हाॅल
X


नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले सात महीने से बंद पड़े देश भर के सिनेमा हाॅल 15 अक्टूबर से कुछ शर्तों के साथ खुल जाएंगे।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को ये घोषणा करते हुए सिनेमा हाॅल के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि हर सिनेमा हाॅल में उनकी कुल क्षमता के मुकाबले 50 फीसदी दर्शकों को ही बैठाने की अनुमति होगी। सभी लोगों को मास्क लगाकर रहना होगा। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों, सिनेमा हाॅल के प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित लोगों से विचार विमर्श कर ही यह दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सिनेमा हाॅल के भीतर एक सीट छोड़कर एक पर दर्शक को बैठाने की अनुमति होगी। खाली सीट पर निशान लगाना अनिवार्य होगा। हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रबंध करना होगा। सभी को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया जाएगा। हर दर्शक का बुखार मापा जाएगा। टिकट बेचने के लिए अधिक काउंटर खोले जाएंगे, लेकिन आॅनलाइन बुकिंग को ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा। खाने पीने का सामान पैक्ड ही मिलेगा। स्टाफ की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें हाथों के दस्ताने, पीपीई किट और मास्क आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। सिनेमा हाॅल को हर शो के बादपूरी तरह से डी-सेनिटाइज किया जाएगा। हाल के भीतर तापमान भी 24 से 30 डिग्री के बीच रखा जाएगा। सिंगल स्क्रीन सिनेमा हाॅल में हवा का इंतजाम करना होगा। हर शो से पहले और मध्यांतर में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों की एक मिनट की फिल्म दिखाना भी जरूरी होगा।

Next Story