undefined

देश में कोरोना का कहर जारी, 65 हजार से अधिक नये मामले सामने आये

देश में कोरोना का कहर जारी, 65 हजार से अधिक नये मामले सामने आये
X

नई दिल्ली। कोरोना के मामले में देशवासियों के लिये आज का दिन भी बेहद चिंताजनक रहा। देशभर में आज एक ही दिन में 65 हजार से अधिक मामले सामने आये, वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 57 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 57,381 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं, जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 18,08,937 हो गयी है। इसी अवधि में 65,002 लोग संक्रमित हुए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 25,26,193 हो गई है। वहीं इस दौरान 996 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 49,036 हो गयी। देश में सक्रिय मामले 6625 बढ़कर 6,68,220 हो गये हैं। देश में अब सक्रिय मामले 26.45 प्रतिशत, रोगमुक्त होने वालों की दर 71.61 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.94 प्रतिशत है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 1760 बढ़कर 1,51,865 हो गये तथा 364 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 19,427 हो गया। इस दौरान 10484 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,01,442 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 873 घटने से सक्रिय मामले 89,907 हो गये हैं। राज्य में अब तक 2475 लोगों की मौत हुई है, वहीं 9719 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 1,80,703 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 864 बढ़ी हुई है और यहां अब 79209 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 104 बढ़कर 3717 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 128182 लोग स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 217 बढ़कर 53716 हो गये हैं तथा 5514 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 2,67,015 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 717 बढ़ी है जिससे सक्रिय मामले 50,426 हो गये हैं तथा इस महामारी से 2335 लोगों की मौत हुई है जबकि 92,526 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां यह संख्या 32636 हो गयी है। राज्य में 442 लोगों की मौत हुई है जबकि 64930 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 26850 सक्रिय मामले हैं तथा 2319 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 81189 लोग स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 23379 सक्रिय मामले हैं और 684 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 66196 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। गुजरात में सक्रिय मामले 14196 हैं तथा 2,746 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 59538 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 391 बढ़कर 11366 हो गये हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4178 हो गयी है तथा अब तक 135108 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1081, राजस्थान में 846, पंजाब में 731, हरियाणा में 518, जम्मू-कश्मीर में 520, ओडिशा में 324, झारखंड में 224, असम में 175, उत्तराखंड में 147, केरल में 139, छत्तीसगढ़ में 130, पुड्डुचेरी में 106, गोवा में 93, त्रिपुरा में 50, चंडीगढ़ में 28, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 24, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 13, लद्दाख में नौ, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Next Story