undefined

पंजाब में रेल लाईनों पर किसानों का कब्जा, बेमियादी चलेगा चक्का जाम

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि रेल रोको आंदोलन को 29 सितम्बर तक बढ़ाया जा रहा है

पंजाब में रेल लाईनों पर किसानों का कब्जा, बेमियादी चलेगा चक्का जाम
X

चंडीगढ़। तीन केंद्रीय कृषि बिलों के विरुद्ध किये जा रहे रेल रोकों आंदोलन के चलते आज भी किसानों का रेल पटरियों पर कब्जा रहा। वे पटरियों पर लेटकर अपना आंदोलन चला रहे हैं। इससे लगता है कि यह धरना व रेल जाम लम्बा चल सकता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 26 सितम्बर को चक्का जाम समाप्त होना था। इसके चलते रेलवे ने भी आज तक राज्य में 14 जोड़ी विशेष रेलों को स्थगित किया था। अब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन को 29 सितम्बर तक बढ़ा दिया है। इसके बाद एक अक्टूबर से से अनिश्चित काल के लिए रेल चक्का जाम करने की घोषणा 31 संगठनों ने कर रखी है।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि रेल रोको आंदोलन को 29 सितम्बर तक बढ़ाया जा रहा है और आंदोलनकारी अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग और फिरोजपुर जंक्शन पर अपने पक्के मोर्चे जारी रखेंगे। दूसरी तरफ 31 संगठनों पर आधारित किसानों के संयुक्त मोर्चे में से जम्हूरी किसान सभा के प्रांतीय महासचिव कुलवंत सिंह संधू ने बताया कि प्रथम अक्टूबर से अनिश्चित काल के लिए रेलों का चक्का जाम किया जायेगा और जब तक केंद्र कृषि बिलों को वापिस नहीं लेती , आंदोलन जारी रहेगा। 31 संगठनो वाली मोर्चे ने अन्य पारित किये प्रस्तावों में पंजाब के मुख्य मंत्री से विधान सभा का विशेष सत्र बुला कर केंद्रीय कृषि बिलों को राज्य में रद्द करने को कहा है।

Next Story