undefined

अरुणाचल से लापता पांच युवकों को चीन ने वापस लौटाया

इस महीने की शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश से 5 भारतीय युवकों के लापता होने की खबर आई थी।

अरुणाचल से लापता पांच युवकों को चीन ने वापस लौटाया
X

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को करीब 10 दिन बाद चीन की पीपल्स लिब्ररेशन आर्मी (पीएलए) ने आज भारत को सौंप दिया। ये युवक भारतीय सेना के लिए पोर्टर के रूप में काम करते थे जो दुर्गम क्षेत्रों में सामान की ढुलाई करते थे।

आज सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस महीने की शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश से 5 भारतीय युवकों के लापता होने की खबर आई थी। इन युवकों को चीन की सेना ने अगवा किया था। राज्य के ऊपरी सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास जंगल में शिकार के लिए गए 7 में से 5 लोगों का चीनी सेना ने अपहरण कर लिया था। लापता युवकों में से एक के रिश्तेदार प्रकाश रिंगलिंग ने अपने फेसबुक पोस्ट में पहली बार इस बारे में लिखा था। शख्स ने बताया था कि भारत-चीन के बीच अच्छी तरह से सीमांकन नहीं किया गया है। ऐसे में हम लोग काफी आगे बढ़ जाते हैं। हमें पता नहीं होता है कि हम किस तरफ हैं। रिंगलिंग के भाई प्रसाद के अलावा उनके चचेरे भाई तनु बाकर, गारू डिरी, डोंगटू एबिया और टोच सिंगकाम को भी चीनी सेना उठा ले गई थी।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को बताया था कि चीन अरुणाचल प्रदेश के युवाओं को भारत को सौंपने पर राजी हो गया है। रिजिजू ने ट्वीट कर कहा था कि चीनी पीएलए ने भारतीय सेना के समक्ष युवकों की घर वापसी की पुष्टि की है।

Next Story