दो नाबालिग बहनों को घर से अगुवा कर पहाडी पर ले जाकर गैंगरेप
जालोर में चार लोगों ने 14 और 15 साल की दो नाबालिग बहनों को उनके घर से करीब एक बजे अगवा कर लिया। आरोपी उन्हें राजपुरा के पास पहाड़ों में ले गए और उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

X
नयन जागृति19 Oct 2020 12:28 PM IST
जयपुर। राजस्थान में दो नाबालिग बहनों के साथ घर से अगुवा करने के बाद गैंगरेप को लेकर बवाल हो सकता है। बलात्कार के साथ उनकी पिटाई भी की गई। पुलिस ने अब तक इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार जालोर में चार लोगों ने 14 और 15 साल की दो नाबालिग बहनों को उनके घर से करीब एक बजे अगवा कर लिया। आरोपी उन्हें राजपुरा के पास पहाड़ों में ले गए और उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। उनके घर पर ना मिलने पर माता-पिता और चचेरे भाई ने सुबह 6 बजे के आसपास उन्हें आसपास के इलाकों में ढूंढना शुरू किया तो दोनों बहनों को राजपुरा गांव के पहाड़ों में पाया गया। बाद में, उन्हें अस्पताल ले जाया गया और चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
Next Story