सेना के काफिले पर ग्रेनेड हमला, छह नागरिक घायल
बारामुला जिले में सेना के काफिले पर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि यह ग्रेनेड सड़क किनारे गिरने के बाद फट गया जिसमें छह नागरिक घायल हो गए।

X
नयन जागृति31 Aug 2020 3:23 PM IST
श्रीनगर। आतंकियों ने बारामुला जिले में सेना के काफिले पर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि यह ग्रेनेड सड़क किनारे गिरने के बाद फट गया जिसमें छह नागरिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है।
सूत्रों के अनुसार बारामुला के आतंकियों ने आजाद गुंज पुल के पास सेना के काफिले को निशाना बनाने की कोशिश की। उसकी यह कोशिश कामयाब नहीं हुई और यह ग्रेनेड सड़क किनारे गिरने के बाद फट गया। इसमंे छह स्थानीय नागरिक घायल हो गए। इलाके में हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया है।
Next Story