हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी कोरोना पाॅजिटिव
उन्होंने कहा कि उन्हें बुखार या कोरोना का कोई अन्य लक्षण नहीं है। लेकिन, रिपोर्ट पाजिटिव आने के कारण वह स्वयं एकांतवास में चले गए हैं।

X
नयन जागृति6 Oct 2020 4:01 PM IST
चंडीगढ। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद वह एकांतवास में चले गए हैं। हालांकि उन्हें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है।
उपमुख्यमंत्री सिरसा में होने के कारण लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए थे। लोगों की समस्याओं को भी निरंतर उन्होंने सुना। सोमवार को वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जीएसटी काउंसिल की बैठक में भी शामिल हुए। दुष्यंत ने एक वीडियो संदेश के जरिए यह जानकारी देते हुए उन सभी लोगों से कोविड-19 टेस्ट कराने की अपील की है, जो बीते एक सप्ताह में उनके संपर्क में आए हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें बुखार या कोरोना का कोई अन्य लक्षण नहीं है। लेकिन, रिपोर्ट पाजिटिव आने के कारण वह स्वयं एकांतवास में चले गए हैं।
Next Story