undefined

शादी के लिए लगवाया होर्डिंग दुलहन चाहिए

बोर्ड लिखा है कि इस युवक की कोई मांग नहीं है। यह सिर्फ जीवन में अच्छे मूल्यों को महत्व देता है। फ्लेक्स बोर्ड में युवा की एक बड़ी तस्वीर लगी है।

शादी के लिए लगवाया होर्डिंग दुलहन चाहिए
X

कोट्टयम। जरूरत है जरूरत है एक श्रीमती की कलावती की सेवा करे जो पति की। ये गाना तो आपने सुना होगा। आपने तमाम विज्ञापनों के बड़े-बड़े होर्डिंग शहरों में देखें होंगे। लेकिन ये होर्डिंग कुछ अलग है। केरल के कोट्टयम जिले में एक युवक ने शादी के लिए लड़की चाहिए की डिमांड लिखा होर्डिग लगाया है। अनीश सेबास्टियन ने एट्टुमानुर के पास कनक्करी में एक आरा मशीन के सामने विशाल फ्लेक्स होर्डिंग लगाया है। 35 वर्षीय युवक ने अपने फेसबुक पेज पर बोर्ड की तस्वीर भी पोस्ट की है। बोर्ड लिखा है कि इस युवक की कोई मांग नहीं है। यह सिर्फ जीवन में अच्छे मूल्यों को महत्व देता है। फ्लेक्स बोर्ड में युवा की एक बड़ी तस्वीर लगी है। इसमें उसका उनका मोबाइल नंबर और वॉट्सऐप नंबर भी लिखा है। इसमें एक ईमेल आईडी भी लिखी है और शादी के लिए लड़की या उसके परिवार को संपर्क करने को कहा गया है। सेबस्टियन ने बताया कि उसे शादी में देरी हो गई है। वह शादी के लिए पारंपरिक तौर पर लड़की ढूंढ रहा था। वह तंग आ गया लेकिन उसे अपनी पसंद की लड़की नहीं मिली। इसके बाद उसे आइडिया आया कि क्यों न इस तरह से होर्डिंग लगाई जाए ताकि कई लोगों को पता चल सके कि उसे शादी के लिए लड़की चाहिए। उसने कहा कि हम अरेंज मैरेज के बाद कई बार समस्याओं का सामना करते हैं।

Next Story