undefined

चीन को मात देकर भारत बना संयुक्त राष्ट्र के ECOSOC आयोग का सदस्य

चीन को मात देकर भारत बना संयुक्त राष्ट्र के ECOSOC आयोग का सदस्य
X

चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और एलएसी पर लगातार भारत को उकसाने का काम कर रहा है। वहीं चीन को धता बताते हुए भारत ने उसे कूटनीतिक मोर्चे पर कड़ी पटखनी दिया है। आपको बता दें चीन को पछाड़कर भारत ने संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठित ECOSOC आयोग की सदस्यता हासिल कर ली है। चीन को मात देते हुए भारत ने इकोनॉमिक्स एंड सोशल काउंसिल की सदस्यता हासिल करने में कामियाबी हासिल कर ली।

अब भारत अगले चार सालों तक ECOSOC का सदस्य देश बना रहेगा। ज्ञातव्य हो कि संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल( ECOSOC) महिलाओं की स्थिति के लिए काम करती है। ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने देते हुए बताया कि हमने इस प्रतिष्ठित आयोग में अपनी सीट पक्की कर ली है टीएस त्रिमूर्ति ने ECOSOC के सदस्य बनाए जाने परसभी सदस्य देशों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोग में भारत ने अपनी जगह बनाई है, जो बताता है कि हम महिलाओं के विकास और उनके सशक्तिकरण को लेकर कितने प्रतिबंद्धित और जागरुक हैं।

उन्होंने कहा, इस प्रतिष्ठित आयोग की सदस्यता दिलाने में हमारे देश के द्वारा महिलाओं के विकास को लेकर किया गया प्रयास काम आया है। भारत ने चीन को पछाड़ते हुए, 54 से अधिक देशों का समर्थन हासिल करके यह सदस्यता हासिल की। उल्लेखनीय है इस आयोग की सदस्यता हासिल करने के लिए चीन, अफगानिस्तान और भारत के बीच कड़ा मुकाबला था। भारत ने चीन को निराश करते हुए उसे पहले चरण की वोटिंग में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं भारत और अफगानिस्तान को 54 से अधिक देशों का समर्थन हासिल हुआ। अंतिम चरण की वोटिंग में भारत ने अफगानिस्तान को पछाड़ते हुए ECOSCO की सदस्यता हासिल करने में सफलता प्राप्त कर लिया।


Next Story