महाकालेश्वर मंदिर के आसपास किन्नरों का उत्पात रोकने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला प्रशासन ने विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर के आसपास बढ़ते किन्नरों के उत्पात रोकने के निर्देश दिए हैं।

X
Dheer Singh9 Jun 2022 12:28 PM IST
उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला प्रशासन ने विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर के आसपास बढ़ते किन्नरों के उत्पात रोकने के निर्देश दिए हैं। अधिकारिक जानकारी में बताया गया कि कलेक्टर आशीष सिंह ने एसडीएम संजीव साहू को निर्देश दिये कि विगत दिनों श्री महाकालेश्वर मन्दिर के आसपास किन्नरों द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ किये गये दुर्व्यवहार के दृष्टिगत मन्दिर के आसपास के क्षेत्र से किन्नरों को पूर्ण रूप से हटाने की कार्रवाई की जाये। उन्होंने एसडीएम को निरंतर इस पर नजर रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर किन्नरों को वैकल्पिक रोजगार के लिये देवास भेजने के लिये कहा है।
Next Story