undefined

मध्य प्रदेश ने सभी शहरों में वीकेंड लॉकडाउन

राज्य में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही यह फैसला लागू होगा। इसके अलावा भविष्य में कुछ और सख्तियां भी लागू की जा सकती हैं।

मध्य प्रदेश ने सभी शहरों में वीकेंड लॉकडाउन
X

भोपाल। कोरोना के बढते मामलों के चलते मध्य प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रदेश के सभी शहरों में लॉकडाउन लागू रहेगा। राज्य में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही यह फैसला लागू होगा। इसके अलावा भविष्य में कुछ और सख्तियां भी लागू की जा सकती हैं। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग के बाद उन शहरों को लेकर फैसले लिए जाएंगे, जहां केसों की रफ्तार अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अधिक है।

इससे पहलेे बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते राज्य के सभी शहरी इलाकों में 8 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी तीन महीनों तक हफ्ते में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) ही कामकाज होगा। इस बारे में शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, श्कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए आज बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी 3 महीने तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही कामकाज होगा। शनिवार-रविवार को ये बंद रहेंगे।

Next Story