undefined

एमएस धोनी की बेटी जीवा को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

गुजरात के मुंद्रा से कक्षा 12 के 16 वर्षीय को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसे लेकर रांची पुलिस ने पिछले सप्ताह मामला दर्ज किया था जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

एमएस धोनी की बेटी जीवा को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
X

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद एमएस धोनी की 5 साल की बेटी जीवा धोनी को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक 16 साल के लड़के को गुजरात पुलिस ने अपनी पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की बेटी को बलात्कार की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले को लेकर पांच साल की जीवा के खिलाफ घृणित टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने बड़े पैमाने पर नाराजगी जताई थी। मामले में रविवार को गुजरात के मुंद्रा से कक्षा 12 के 16 वर्षीय को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसे लेकर रांची पुलिस ने पिछले सप्ताह मामला दर्ज किया था जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। कच्छ के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि उक्त किशोर को पूछताछ के लिए हिरासत में किया गया था, जहां उसने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा संदेश दिया था। गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा की रहने वाला है। मामले को दर्ज करने के बाद, रांची पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ जानकारी साझा करते हुए उनसे पूछा कि क्या वह उन कमेंट को करने वाला है। 16 साल के लड़के के कबूलनामे के बाद, उसे रांची पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाएगा।

Next Story