undefined

मायावती को तगड़ा झटका, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी छोडी

शनिवार को तेजस्वी यादव की उपस्थिति में बसपा प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद आरजेडी में शामिल हो गए

मायावती को तगड़ा झटका, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी छोडी
X

पटना। बिहार चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी को उस समय तगड़ा झटका लगा जब बिहार बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने पार्टी से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है।

शनिवार को तेजस्वी यादव की उपस्थिति में बसपा प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद आरजेडी में शामिल हो गए। बिहार में बसपा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने कहा कि नया बिहार बनाने और भ्रष्ट-युवा विरोधी नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ वो राजद में शामिल हुए हैं।

Next Story