undefined

नीतीश सरकार कें मंत्री और भाजपा विधायक विनोद सिंह का निधन

उन्हें नीतीश सरकार में खनन एवं भूतत्व मंत्री तथा बाद में पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।मंत्री विनोद सिंह के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने दी है। कुछ ही दिन पहले उनको पत्नी समेत कोरोना हुआ था, जिसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ी।

नीतीश सरकार कें मंत्री और भाजपा विधायक विनोद सिंह का निधन
X

पटना। नीतीश सरकार में मंत्री और भाजपा विधायक विनोद कुमार सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्हें कोराना के बाद बे्रन हेमरेज हुआ था। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली।

बताया गया है कि ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद विनोद कुमार सिंह को कुछ दिन पहले ही मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे। उन्हें नीतीश सरकार में खनन एवं भूतत्व मंत्री तथा बाद में पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।मंत्री विनोद सिंह के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने दी है। कुछ ही दिन पहले उनको पत्नी समेत कोरोना हुआ था, जिसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ी। जिस कारण इलाज के लिए पटना से उनको एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली भेजना पड़ा था। साल 2010 में चुनाव में विनोद कुमार सिंह ने कटिहार जिले के प्राणुपुर सीट से चार बार के विधायक महेंद्र नारायण यादव को हरा कर प्राणपुर में दोबारा कमल खिलाया था। फिर साल 2015 के विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार सिंह ने एनसीपी से उम्मीदवार इशरत प्रवीण को हराया था और विधानसभा पहुंचे थे।

Next Story