undefined

चिराग के कंधे को थपथपाकर मोदी ने दिया दिलासा, चढाए पासवान के पार्थिव देह पर फूल

पासवान का पार्थिव शरीर एम्स से उनके घर लाया गया था। मोदी चिराग की पीठ को सहलाते रखे, कंधे पर हाथ रखा, चिराग की मां से बात की और उन्हें सांत्वना दी।

चिराग के कंधे को थपथपाकर मोदी ने दिया दिलासा, चढाए पासवान के पार्थिव देह पर फूल
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम विलास पासवान के 12 जनपथ स्थित आवास पर जाकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए। उन्होंने पासवान के बेटे चिराग पासवान को भी कंधा थपथपाते हुए दिलासा दिया।

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य गिरिराज सिंह, हर्षववर्धन, रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चैबे ने भी पासवान के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पासवान का पार्थिव शरीर एम्स से उनके घर लाया गया था। मोदी चिराग की पीठ को सहलाते रखे, कंधे पर हाथ रखा, चिराग की मां से बात की और उन्हें सांत्वना दी। पीएम मोदी ने पासवान के निधन को निजी क्षति बताया। पासवान को श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी ने पासवान की पत्नी से काफी देर बात की। मां को रोते देख चिराग खुद भी फफक कर रो पड़े।

Next Story