undefined

सत्तर के हुए मोहन भागवत, लगा बधाईयों का तांता

केद्रीय राज्य मंत्री डाॅ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल एवं विक्रम सैनी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की।

सत्तर के हुए मोहन भागवत, लगा बधाईयों का तांता
X

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत के जन्मदिन पर आज उन्हें बधाइयों देने वालों का तांता लगा है। केद्रीय राज्य मंत्री डाॅ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल एवं विक्रम सैनी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की। 70 साल की आयु में पहुंचे मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऐसे प्रमुख हैं, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ उसे नई विचारधारा से जोडते हुए अधिक बलशाली बनाया। आज देश में भाजपा की राजनीतिक पकड के पीछे भी संघ और इसके प्रमुख की रणनीति का बडा हाथ है।

इस उम्र में भी अनुशासन का जीवन जीने वाले भागवत जल्दी उठते हैं और जमकर मेहनत तथा यात्राएं करते हैं। देश भर की गतिविधियों के साथ संगठन की हर बारीकी पर उनकी नजर रहती है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनकी पहल के बाद ही संघ आया। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में जन्में भागवत के परिवार की तीन पीढ़ियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी हैं। आज कानपुर में उनकी मौजूदगी के साथ तमाम लोगों ने उनकी सांगठिनिक क्षमता को लेकर उनकी सराहना करते हुए जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं।

Next Story